लेखपाल भर्ती के लिए PET में कितने स्कोर की पड़ेगी जरूरत
PET 2022 के मार्क्स के आधार पर अभ्यर्थियों को लेखपाल समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों की मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। यह उम्मीद जताई जा रही है कि PET 2022 में 68 से अधिक मार्क्स लाने वाले अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा निकाले जाने वाली अगली लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकता है। गौरतलब है कि 2022 की शुरुआत में लेखपाल के 8085 पदों पर निकली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 13,90,305 आवेदन आए थे। इनमें से UPSSSC ने PET 2021 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए 2,47,667 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया था। आयोग ने PET 2021 में 62.96 मार्क्स लाने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों तथा 61.80 मार्क्स लाने वाले एससी और 44.71 मार्क्स लाने वाले एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया था।
राज्य में फिर से कब होगी लेखपाल की भर्ती
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में इस वक्त लेखपाल के तकरीबन 4500 पद खाली हैं और इन पदों पर आयोग जल्द ही भर्ती कर सकती है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि PET 2022 का स्कोरकार्ड जारी किए जाने के बाद लेखपाल के इन पदों पर भी भर्ती की जा सकती है।