बुद्धि का अर्थ
सामान्य अर्थ में तेजी से सीखने और समझने, स्मरण और तार्किक चिन्तन आदि गुणों को बुद्धि के रूप में प्रयोग में लाते है।बुद्धि की परिभाषा
इन मनोवैज्ञानिकों ने बुद्धि की परिभाषाएं इस प्रकार प्रस्तुत की है-
1. टर्मन के अनुसार “अमूर्त वस्तुओं के सम्बंध में विचार करने की योग्यता ही बुद्धि है।” उनके अनुसार बुद्धि समस्या को हल करने की एक सामान्य योग्यता है।
2. एबिंगास के अनुसार ‘बुद्धि विभिन्न भागों को मिलाने की शक्ति है।
3. स्टाऊट ने बुद्धि को अवधान की शक्ति के रूप में माना है।
4. बर्ट के मतानुसार ‘बुद्धि जन्मजात व्यापक मानसिक क्षमता है।’
5. गाल्टन के अनुसार ‘बुद्धि विभेद एवं चयन करने की शक्ति है।’
6. स्टर्न के मतानुसार ‘नई परिस्थितियों के साथ समायोजन करने की योग्यता ही बुद्धि है।’
7. बिने के अनुसार ‘बुद्धि तर्क, निर्णय एवं आत्म आलोचना की योग्यता एवं क्षमता है।’
8. थार्नडाइक के अनुसार “उत्तम क्रिया करने तथा नई परिस्थितियों के साथ समायोजन करने की योग्यता को बुद्धि कहते हैं।”
9. थॉमसन के अनुसार- “बुद्धि वंश परम्परागत प्राप्त विभिन्न गुणों का योग है।”
10. वेस्लर के मत में “बुद्धि व्यक्ति की क्षमताओं का वह समुच्चय है जो उसकी ध्येयात्मक क्रिया, विवेकशील चिंतन तथा पर्यावरण के प्रभाव से समायोजन कराने में सहायक होती है।”

No comments:
Post a Comment