Tuesday, November 28, 2023

क्रिकेटर रवि बिश्नोई का जीवन परिचय

 

रवि बिश्नोई की जीवनी (Ravi Bishnoi Biography In Hindi):

रवि बिश्नोई एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं. वह टीम में एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं, जो दाएं हाथ से लेग ब्रेक स्पिन गेंदबाजी करते हैं और दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. वह 2020 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे.

Loaded: 8.38%
Remaining Time 10:10

रवि बिश्नोई का जन्म और परिवार (Ravi Bishnoi Birth and Family):

Ravi Bishnoi Family
Ravi Bishnoi Family

रवि बिश्नोई का जन्म 5 सितम्बर 2000 को राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव बिरामी में हुआ था. रवि एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं. उनके पिता मांगीलाल बिश्नोई एक सहकारी टीचर है, जो हेडमास्टर के पद पर कार्यरत है. उनकी मां का नाम शिवरी बिश्नोई है जो एक गृहणी हैं. रवि बिश्नोई के परिवार में उनके बड़े भाई अशोक और दो बहनें है, जिनका नाम अनीता और रिंकू बिश्नोई है. रवि अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं. 

Sunday, October 8, 2023

व्यक्तित्व

 

व्यक्तित्व (Personality)

0
8351

व्यक्तित्व का अर्थ एवं प्रकार :-

सामान्यतः व्यक्तित्व से अभिप्राय व्यक्ति के रूप, रंग, कद, लंबाई, चैड़ाई, मोटाई, पतलापन अर्थात शारीरिक संरचना, व्यवहार तथा मृदुभाषी होने से लगाया जाता है। व्यक्तित्व में एक मनुष्य के न केवल शारीरिक और मानसिक गुणों का, वरन् उसके सामाजिक गुणों का भी समावेश होता है।

मन के शब्दों में – ‘‘व्यक्तित्व की परिभाषा, व्यक्ति के ढांचे, व्यवहार की विधियों, रूचियों, अभिवृत्तियों, क्षमताओं, योग्यताओं और कुशलताओं के सबसे विशिष्ट एकीकरण के रूप में की जा सकती है।’’

वुडवर्थ के अनुसार ‘‘ व्यक्तित्व व्यक्ति की संपूर्ण गुणात्मकता है।’’


आलपोर्ट के अनुसार, ‘‘व्यक्तित्व, व्यक्ति के भीतर के उन मनोदैहिक गुणों का गत्यात्मक संगठन है जो उसके वातावरण से अपूर्व अभियोजन को निर्धारित करता है।’’

व्यक्तित्व के प्रकार :-

व्यक्तित्व का वर्गीकरण अनेक विद्वानों द्वारा अनेक प्रकार से किया गया है। इनमें से निम्न तीन वर्गीकरणों को साधारणः स्वीकार किया जाता है।

1. शरीर रचना प्रकार।

2. समाजशास्त्रीय प्रकार।

3. मनोवैज्ञानिक प्रकार।

संतुलित व्यक्तित्व की विशेषताएँ :-

व्यक्तित्व शब्द में अनेक विशेषताएं निहित होती हैः-

व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक

व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक निम्न हैः-

व्यक्तित्व मापन की विधियां:-

व्यक्तित्व को अनेक गुणों या लक्षणों का गठन माना जाता है। इन गुणों के कारण कोई मनुष्य उत्साहपूर्ण तो कोई उत्साहहीन, कोई मिलनसार, तो कोई एकान्तप्रिय, कोई चिन्तामुक्त, तो कोई चिन्ताग्रस्त होता है।

व्यक्तित्व मापन के लिये विभिन्न प्रविधियों का प्रयोग किया जाता है, जो दो दृष्टिकोणों पर आधारित है- अणुवादी दृष्टीकोण तथा सम्पूर्णवादी दृष्टिकोण।

मापन किसी भी दृष्टिकोण से किया जाये पर हमें यही मानकर चलना पड़ेगा कि व्यक्तित्व व्यक्ति के विभिन्न शीलगुणों का एक विशिष्ट संगठन है जो व्यवहार या इन गुणों द्वारा अपने को अभिव्यक्त करता है।

सामान्यतः व्यक्तित्व का मापन, दूसरे व्यक्ति के प्रभाव, विचार तथा निर्मित धारणा पर निर्भर है।

व्यक्तित्व मापन की तीन प्रमुख विधियां हैः-

व्यक्तित्व (Personality), संतुलित व्यक्तित्व की विशेषताएँ, व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक, बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, शिक्षा मनोविज्ञान, Child Development and Pedagogy, Educational Psychology, CTET Exam Notes, TET Study Material, NET, B.ED, M.ED Study Notes.

1857 का विद्रोह

 

Q1.1857 का विद्रोह कहाँ से प्रारंभ हुआ?
A.दिल्ली
B.झांसी
C.मेरठ
D.कानपुर
Q2.1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण था
A.चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग आरंभ करना
B.डलहौजी का जब्ती का सिद्धांत
C.ब्रिटिश सैनिकों एवं भारतीय सैनिकों के वेतन में भारी अंतर
D.भारतीयों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास
Q3.वह पहला भारतीय सिपाही कौन था, जिसने चर्बी वाले कारतूस का प्रयोग करने से इंकार कर किया?
A.मंगल पाण्डे
B.शिव राम
C.हरदेव
D.अब्दुल रहीम
Q4.मंगल पाण्डे, जिसने अकेले 1857 ई० में विद्रोह का सूत्रपात किया, संबंधित था
A.34वीं नेटिव इंफंट्री से
B.22वीं नेटिव इंफैंट्री से
C.19वीं नेटिव इंफैंट्री से
D.38वीं नेटिव इंफैंट्री से
Q5.बेगम हजरत महल ने 1857 के विद्रोह का नेतृत्व निम्नलिखित में किस शहर से किया था ?
A.लखनऊ
B.कानपुर
C.बनारस
D.इलाहाबाद

Q6.1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
A.लार्ड डलहौजी
B.लार्ड विलियम बैंटिक
C.लार्ड कैनिंग
D.लार्ड लिटन
Q7.वर्ष 1857 के विद्रोह के निम्न नेताओं में किसने सबसे पहले अपना बलिदान दिया?
A.कुंवर सिंह
B.तात्या टोपे
C.लक्ष्मीबाई
D.मंगल पाण्डे
Q8.1857 के विद्रोह में कानपुर में सैनिकों का नेतृत्व किसने किया था ?
A.कुंवर सिंह
B.तात्या टोपे
C.लक्ष्मीबाई
D.नाना साहेब
Q9.1857 के विद्रोह की शक्ति का सबसे महत्त्वपूर्ण तत्त्व कौन-सा था?
A.नाना साहब का नेतृत्व
B.झांसी की रानी का नेतृत्व
C.बहादुरशाह का सहयोग
D.हिन्दू मुस्लिम एकता
Q10.रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम क्या था?
A.मणिकर्णिका
B.जयश्री
C.पद्मा
D.अहल्या

Q11.भारत के शिक्षित मध्यम वर्ग ने
A.1857 की क्रांति का विद्रोह किया
B.1857 की क्रांति का समर्थन किया
C.1857 की क्रांति में तटस्थ रहे
D.देशी शासकों के विरुद्ध संघर्ष किया
Q12.निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 1. मंगल पाण्डे बैरकपुर (बंगाल) स्थित 34वीं नेटिव इंफैंट्री का एक सिपाही था 2. वह पहला भारतीय सिपाही था जिसने एनफील्ड राइफल, जिसमें चर्बी लगे कारतूस का प्रयोग होता था, का प्रयोग करने से इंकार किया। 3. मंगल पाण्डे ने 29 मार्च, 1857 को सार्जेन्ट मेजर यूजसन की गोली मारकर तथा लेफ्टिनेंट बो (Baugh) की तलवार से हत्या कर दी। 4. विद्रोह के आरोप में मंगल पाण्डे को 8 अप्रैल, 1857 को फांसी की सजा दी गई। उपर्युक्त कथनों में कौन सा / कौन-से कथन सही है/हैं
A.केवल 1 और 2
B.केवल 2 और 3
C.केवल 1, 2 और 3
D.1, 2, 3 और 4
Q13.1857 की क्रांति के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था?
A.बेंजामिन डिजरायली
B.लायड जार्ज
C.ग्लैडस्टोन
D.लार्ड पामर्स्टन
Q14.सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I (विद्रोह का क्षेत्र) A. मेरठ B. दिल्ली C. हरियाणा D. बरेली सूची-II (विद्रोह का नेता) 1. कदम सिंह 2. बहादुरशाह II 3. राव तुलाराम 4. खान बहादुर खां
A.A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
B.A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
C.A → 1, B → 2, C → 4, D → 3
D.A → 4, B → 3, C → 2, D → 1
Q15.1857 में अंग्रेजी साम्राज्य के विरुद्ध पंजाब में किसने सशस्त्र विद्रोह किया ?
A.सैनिकों ने
B.नामधारी सिखों ने
C.अकाली सिखों ने
D.निरंकारी सिखों ने

Q16.बिहार में 1857 की क्रांति के नता कुंवर सिंह का देहात कब हुआ?
A.10 अप्रैल, 1858
B.17 जून, 1858
C.9 मई, 1858
D.20 जून, 1858
Q17.अंग्रेजी भारतीय सेना में चर्बीवाले कारतूसों से चलने वाली एनफील्ड राइफल कब शामिल की गई ?
A.नवम्बर 1856
B.दिसम्बर 1856
C.जनवरी 1857
D.फरवरी 1857
Q18.निम्नलिखित में से कौन-सा आयोग 1857 का विद्रोह दमन के बाद भारतीय फौज के नवसंगठन से संबंधित है?
A.पब्लिक सर्विस आयोग
B.पील आयोग
C.हन्टर आयोग
D.साइमन कमीशन
Q19.1857 के विद्रोह को किस उर्दू कवि ने देखा था ?
A.मीर तकी मीर
B.जौक
C.मिर्जा गालिब
D.इकबाल
Q20.निम्नलिखित में से कौन 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों का सबसे कट्टर दुश्मन था ?
A.मौलवी अहमदुल्ला शाह
B.मौलवी इंदादुल्लाह
C.मौलाना फज्लेहक खैराबादी
D.नवाब लियाकत अली

GK

  51- fdl oSfnd xzaFk esa ^o.kZ* ’kCn dk loZizFke ukeksYys[k feyrk gS\ ¼ a ½ _Xosn      ¼ b ½ vFkZoZosn  ¼ c ½ lkeosn ¼ d ½ ;tqosZn 52- ...