Monday, May 31, 2021
Saturday, May 29, 2021
Tuesday, May 18, 2021
व्यक्तित्व (Personality)
व्यक्तित्व (Personality)
व्यक्तित्व का अर्थ एवं प्रकार :-
सामान्यतः व्यक्तित्व से अभिप्राय व्यक्ति के रूप, रंग, कद, लंबाई, चैड़ाई, मोटाई, पतलापन अर्थात शारीरिक संरचना, व्यवहार तथा मृदुभाषी होने से लगाया जाता है। व्यक्तित्व में एक मनुष्य के न केवल शारीरिक और मानसिक गुणों का, वरन् उसके सामाजिक गुणों का भी समावेश होता है।
मन के शब्दों में – ‘‘व्यक्तित्व की परिभाषा, व्यक्ति के ढांचे, व्यवहार की विधियों, रूचियों, अभिवृत्तियों, क्षमताओं, योग्यताओं और कुशलताओं के सबसे विशिष्ट एकीकरण के रूप में की जा सकती है।’’
वुडवर्थ के अनुसार ‘‘ व्यक्तित्व व्यक्ति की संपूर्ण गुणात्मकता है।’’
आलपोर्ट के अनुसार, ‘‘व्यक्तित्व, व्यक्ति के भीतर के उन मनोदैहिक गुणों का गत्यात्मक संगठन है जो उसके वातावरण से अपूर्व अभियोजन को निर्धारित करता है।’’
व्यक्तित्व के प्रकार :-
व्यक्तित्व का वर्गीकरण अनेक विद्वानों द्वारा अनेक प्रकार से किया गया है। इनमें से निम्न तीन वर्गीकरणों को साधारणः स्वीकार किया जाता है।
1. शरीर रचना प्रकार।
2. समाजशास्त्रीय प्रकार।
3. मनोवैज्ञानिक प्रकार।
संतुलित व्यक्तित्व की विशेषताएँ :-
व्यक्तित्व शब्द में अनेक विशेषताएं निहित होती हैः-
व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक
व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक निम्न हैः-
व्यक्तित्व मापन की विधियां:-
व्यक्तित्व को अनेक गुणों या लक्षणों का गठन माना जाता है। इन गुणों के कारण कोई मनुष्य उत्साहपूर्ण तो कोई उत्साहहीन, कोई मिलनसार, तो कोई एकान्तप्रिय, कोई चिन्तामुक्त, तो कोई चिन्ताग्रस्त होता है।
व्यक्तित्व मापन के लिये विभिन्न प्रविधियों का प्रयोग किया जाता है, जो दो दृष्टिकोणों पर आधारित है- अणुवादी दृष्टीकोण तथा सम्पूर्णवादी दृष्टिकोण।
मापन किसी भी दृष्टिकोण से किया जाये पर हमें यही मानकर चलना पड़ेगा कि व्यक्तित्व व्यक्ति के विभिन्न शीलगुणों का एक विशिष्ट संगठन है जो व्यवहार या इन गुणों द्वारा अपने को अभिव्यक्त करता है।
सामान्यतः व्यक्तित्व का मापन, दूसरे व्यक्ति के प्रभाव, विचार तथा निर्मित धारणा पर निर्भर है।
व्यक्तित्व मापन की तीन प्रमुख विधियां हैः-
सिंधु घाटी सभ्यता
सिंधु घाटी सभ्यता
सन् 1924 में सिंधु नदी पर मोहनजोदड़ो और पंजाब में हड़प्पा के खंडहरों में किए गए उत्खनन में एक अत्यंत विकसित शहरी सभ्यता के अवशेष मिले जिसे सिंधु घाटी या हड़प्पा सभ्यता kaha gya
7वीं शताब्दी में पहली बार जब लोगो ने पंजाब प्रान्त में ईंटो के लिए मिट्टी की खुदाई की तब उन्हें वहाँ से बनी बनाई ईंटें मिली जिसे लोगो ने भगवान का चमत्कार माना और उनका उपयोग घर बनाने में किया उसके बाद 1826 में चार्ल्स मैसेन ने पहली बार इस पुरानी सभ्यता को खोजा। कनिंघम ने 1856 में इस सभ्यता के बारे में सर्वेक्षण किया। 1856 में कराची से लाहौर के मध्य रेलवे लाइन के निर्माण के दौरान बर्टन बन्धुओं द्वारा हड़प्पा स्थल की सूचना सरकार को दी। इसी क्रम में 1861 में एलेक्जेण्डर कनिंघम के निर्देशन में भारतीय पुरातत्व विभाग की स्थापना की गयी। 1902 में लार्ड कर्जन द्वारा जॉन मार्शल को भारतीय पुरातात्विक विभाग का महानिदेशक बनाया गया। फ्लीट ने इस पुरानी सभ्यता के बारे में एक लेख लिखा। 1921 में दयाराम साहनी ने हड़प्पा का उत्खनन किया। इस प्रकार इस सभ्यता का नाम हड़प्पा सभ्यता रखा गया व राखलदास बेनर्जी को मोहनजोदड़ो का खोजकर्ता माना गया।
सिंधु घाटी सभ्यता के चरण
- प्रारंभिक हड़प्पाई सभ्यता (3300ई.पू.-2600ई.पू. तक)
- परिपक्व हड़प्पाई सभ्यता (2600ई.पू-1900ई.पू. तक)
- उत्तर हड़प्पाई सभ्यता (1900ई.पु.-1300ई.पू. तक)
सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख नगर
- हड़प्पा (पंजाब पाकिस्तान)
- मोहेनजोदड़ो (सिन्ध पाकिस्तान लरकाना जिला)
- लोथल (गुजरात)
- कालीबंगा( राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में)
- बनवाली (हरियाणा के फतेहाबाद जनपद में)
- आलमगीरपुर( उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में)
- सूत कांगे डोर( पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त में)
- कोट दीजी( सिन्ध पाकिस्तान)
- चन्हूदड़ो ( पाकिस्तान )
- सुरकोटदा (गुजरात के कच्छ जिले में)
हिन्दुकुश पर्वतमाला के पार अफगानिस्तान में
- शोर्तुगोयी – यहाँ से नहरों के प्रमाण मिले है
- मुन्दिगाक जो महत्वपूर्ण है
जीन पियाजे (GEAN PIAGET)
जीन पियाजे (GEAN PIAGET)
जीन पियाजे को विकासात्मक मनोविज्ञान का जनक कहा जाता है। जीन पियाजे का जन्म 1896ई में स्विट्जरलैंड में हुआ। प्याजे ने सर्वप्रथम ‘द लैंग्वेज ऑफ थॉट ऑफ द चाइल्ड’ पुस्तक 1923 में लिखी।
पियाजे का संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत-
पियाजे द्वारा प्रतिपादित इस सिद्धांत को संज्ञानात्मक विकास के नाम से जाना जाता है पियाजे ने बताया कि मनोवैज्ञानिकों ने मानव विकास के तीन प्रमुख पक्ष बताए हैं-
- जैविकीय परिपक्वता
- मौलिक पर्यावरण के साथ अनुभव
- सामाजिक पर्यावरण के साथ अनुभव
पियाजे ने एक और पक्ष का समावेश किया जिससे संतुलनीकरण कहा जाता है। संतुलित करण उपयुक्त तीनों पक्षों के मध्य समन्वय स्थापित करता है इस आधार पर पियाजे ने एक दृष्टिकोण विकसित किया जिसे ‘स्कीमा’ के नाम से जाना जाता है।
स्कीमा- पियाजे के अनुसार संतुलनीकरण ही स्कीमा है। स्कीमा को सही रूप में समझने हेतु इन तीन अवधारणाओं को समझना अत्यंत आवश्यक है-
संतुलनीकरण– विकास के लिए संतुलन एक अनिवार्य शर्त है क्योंकि संतुलन ही जैविक परिपक्वता, भौतिक पर्यावरण और सामाजिक पर्यावरण के साथ समन्वय स्थापित करता है। इसके अभाव में किसी भी प्राणी का विकास संभव नहीं है। पियाजे ने संतुलनीकरण को स्वचालित आरोही प्रक्रिया कहां है जो व्यक्ति के विकास को धीरे-धीरे आगे बढ़ाती रहती है। यह संतुलनीकरण ही पियाजे के अनुसार स्कीमा है। स्कीमा की संरचना की ग्रहिता एक प्रमुख प्रक्रिया है इस प्रक्रिया में दो तत्व होते हैं-
- आत्मीकरण- आत्मीकरण को किसी व्यक्ति की वह योग्यता या क्षमता को कहा जा सकता है जिसके सहयोग से वह नवीन परिस्थिति के साथ अपना समन्वय स्थापित करता है।
- समंजन- समंजन का अर्थ है पूर्व अनुभवों की पृष्ठभूमि में नवीन अनुभवों का आत्मिकरण अर्थात वातावरण से ज्ञान प्राप्त करने में बालक के पूर्व अनुभव भी सहायक होते हैं जो समंजन कहलाते हैं।
बालक जैसे-जैसे अपने वातावरण से समंजन और आत्मीकरण करता जाता है उसका संज्ञानात्मक विकास आगे बढ़ता जाता है। जीन पियाजे ने स्कीमा के साथ-साथ बालक के बौद्धिक विकास की अवस्थाएं भी बताई है जोकि निम्नलिखित है-
1. संवेदी गतिक काल- पियाजे के अनुसार यह अवस्था जन्म से लेकर 2 वर्ष तक होती है। इसे भी पुनः 6 भागों में बांटा गया है।
इस काल को सवेंदी गतिक काल इसलिए कहा गया है क्योंकि इस समय में बालक अपने आसपास के पर्यावरण को समझने लगता है।
सारांशतः इस काल में बालक अपना ध्यान किसी चीज पर बहुत ही थोड़े समय के लिए केंद्रित कर सकता है। उसका केवल संवेगात्मक जैसे स्पर्श,स्वाद, गंध, श्रवण, दृश्य आदि का विकास होता है। भाषा के स्थान पर संकेतों का प्रयोग करता है। वह कहने की मुद्रा एवं कहने के ढंग, भावनाओं को समझने लगता है। किस अवस्था के अंत तक अनेक शब्द भी बोल सकता है।
2. प्रतिनिधानात्मक बुद्धि एवं मूर्त संक्रिया काल- यह अवस्था सामान्यत 2 वर्ष से 11 वर्ष तक की होती है। पियाजे ने इस अवस्था को पुनः दो भागों में बांटा है-
(I) पूर्व संक्रियात्मक काल- यह अवस्था 2 वर्ष से 7 वर्ष तक की होती है इस अवस्था में बालक में आत्म केंद्रित चिंतन की प्रवृत्ति रहती है उसका चिंतन साधारण एवं सरल होता है वह भाषा के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त करता है।
उदाहरण- एक लंबा तथा दूसरा चौड़ा ग्लास जिसमें बराबर पानी भरा है के बारे में बालक यह तो बता सकता है कि लंबे गिलास में पानी चौड़े गिलास की तुलना में अधिक है परंतु यह नहीं बता सकता है कि दूसरे ग्लास की चौड़ाई अधिक है अतः पानी बराबर है।
(II) मूर्त संक्रियात्मक काल- यह अवस्था 7 वर्ष से 11 वर्ष के मध्य की अवस्था है इस अवस्था में बच्चा अमूर्त एवं तार्किक उदाहरणों को समझने लगता है। बच्चे की आत्म केंद्रित कम होने लगती है एवं पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर देने लगता है। इस अवस्था में बालक तथ्यों का सारणीयन वर्गीकरण और अनुरूपीकरण करना प्रारंभ कर देता है।
3. औपचारिक संक्रिया काल- यह अवस्था 11 से 15 वर्ष की उम्र तक की होती है। इस समय बालक विचार करने की योग्यता चिंतन शक्ति अर्जित कर लेता है। वह अमूर्त संबंधों की विषय में चिंतन कर सकता है एवं समस्या समाधान भी कर सकता है। इस प्रकार यह सउद्देश्य चिंतन की अवस्था है। इस काल में बालक तादात्मीकरण(Identification), निषेधीकरण( Nagation), पारस्परिक संबंधता( Reciprocalness), तथा सहसंबंध रूपांतरण(Co-relative transformation) ये चार क्रियाऐं करने लगता है जिन्हें पियाजे ने ‘INRC’ के द्वारा अभिव्यक्त किया है।
पियाजे ने उपरोक्त अवस्थाओं के अतिरिक्त नैतिक और धार्मिक विकास का भी अध्ययन किया तथा पियाजे ने नैतिकता को दो रूप में देखा आश्रित अवस्था एवं स्वायत्त अवस्था तथा आयु वर्गों अनुसार इन्हें पुनः चार अलग-अलग भागों में विभाजित किया है-
नैतिक विकास की अवस्थाएं-
1. आश्रित अवस्था-इस अवस्था में बालक माता-पिता की बातें अनिवार्य रूप से मानते हैं तथा उन सभी बातों या नियमों को मानने के लिए बाध्य होते हैं। इस अवस्था को तीन भागों में बांटा है-
(I) अनौमी-यह अवस्था प्रारंभ से 5 वर्ष तक की अवस्था है इस अवस्था में बालक माता-पिता व समीपजनों के कार्यों की नकल करता है और नैतिक आचरणों में माता-पिता का अनुसरण करता है इसे प्राकृतिक परिणामों का अनुशासन कहा जाता है वह अपने बड़ों का विरोध नहीं करता तथा उनकी हर बात को स्वीकार करता है।
(II) अधिकारी परायत्ता-5 से 8 वर्ष के मध्य होती है। इसमें बालक समाज द्वारा बताए गए अच्छे नैतिक नियमों को मानने के लिए बाध्य होता है। बालक पुरस्कार एवं दंड द्वारा नियंत्रित होता है। वह अपने सवेंगों पर नियंत्रण रखता है तथा आज्ञाकारी होता है।
(III) परायत्ता– यह अवस्था 9 वर्ष से 13 वर्ष तक की अवस्था होती है इस समय बालक में सहयोग की भावना का विकास होने लगता है उसमें ईमानदारी, न्यायप्रियता, सहयोग और परोपकार जैसी भावनाएं विकसित होने लगती हैं तथा विवेक आ जाता है।
2. स्वायत्ता- यह अवस्था 13 से 18 वर्ष तक की अवस्था है इस अवस्था में बालक यह समझने लगता है कि नैतिक नियम हमारे व्यवहार के नियामक है यह व्यक्ति के अंतकरण की उपज है अतः बालक अपनी व्यवहारों के प्रति पूर्ण उत्तरदाई होता है।
GK
51- fdl oSfnd xzaFk esa ^o.kZ* ’kCn dk loZizFke ukeksYys[k feyrk gS\ ¼ a ½ _Xosn ¼ b ½ vFkZoZosn ¼ c ½ lkeosn ¼ d ½ ;tqosZn 52- ...
-
अपसारी एवं अभिसारी चिंतन क्या है ? अपसारी एवं अभिसारी चिंतन से संबंधित विचार गिल्फोर्ड ने सन 1956 में प्रस्तुत किये-- A.अपसारी चिंतन ( Di...
-
पर्यावरण शिक्षण विधियां। 1. प्रेक्षण विधि (observation method) मनुष्य हमेशा अपने चारों और होने वाली भौतिक एवं सामाजिक घटनाओं को लगाता...
-
पिछले वर्ष के प्रश्न: 1. एनसीएफ 2005 का मानना है कि पाठ्यपुस्तकों को एक माध्यम के रूप में देखा जाना चाहिए: (सीटीईटी सितंबर 2016) a समाज...