Saturday, July 27, 2019

सरलीकरण सेट-2 UPTET/CTET

सरलीकरण सेट -2
1. 3 - (5 – 6 ÷ 3)

2. – 25 + 14 ÷ (5 - 3)

3. 25 – 1/2{5 + 4 - (3 + 2 – 1 + 3)}

4. 27 - [38 - {46 - (15 - 13 - 2)}]

5. 36 - [18 - {14 - (15 – 4 ÷ 2 x 2)}]

6. 45 - [38 - {60 ÷ 3 – (6 - 9 ÷ 3) ÷ 3}]

7. 23 - [23 - {23 - (23 - 23 - 23)}]

8. 2550 - [51 0 - {270 - (90 - 80 + 70)}]

9. 4 + (1/5) [{-10 x (25 - 13 - 3)} ÷ (-5)]

10. 22 - (1/4) {-5 - (- 48) ÷ (-16)}

11. 63 - (-3) {-2 - 8 - 3} ÷ 3{5 + (-2) (-1)}

12. [29 - (-2) {6 - (7 - 3)}] ÷ [3 x {5 + (-3) x (-2)}]
उत्तर:-
. 1. 0

2. -18

3. 21

4. 31

5. 21

6. 26

7. 0

8. 2370

9. 10

10. 24

11. 62

12. 1

Friday, July 26, 2019

पर्यावरण ENVIRONMENTAL QUESTIONS UPTET

पर्यावरण प्रश्नोत्तर

1. ग्रीन हाउस का प्रभाव क्या है?
उत्त्तर : ग्रीन हाउस प्रभाव में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर आ तो जाती है, लेकिन कार्बन  डाइऑक्साइड गैस के घेरे के कारण वापस नहीं जा पाती है
2. राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार कितने प्रतिशत भू-भाग पर वन होना अनिवार्य है?
उत्त्तर : 33 प्रतिशत
3.  ‘ग्रीन’ पीस क्या है?
उत्त्तर : पर्यावरण योजना
4.  चिपको आन्दोलन के पीछे मुख्य उददेश्य क्या है?
उत्त्तर : वनों की सुरक्षा
5. देश का पारिस्थितिकी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र कहां स्थित है?
उत्त्तर : बंगलौर ( कर्नाटक )
6. भारत का पर्यावरण शिक्षा केन्द्र कहाँ स्थित है?
उत्त्तर : अहमदाबाद ( गुजरात )
7.  इंदिरा गांधी वानिकी अकादमी कहाँ स्थित है?
उत्त्तर : देहरादून
8.  विश्व वानिकी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्त्तर : 21 मार्च
9.  भारतीय वन सर्वेक्षण का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्त्तर : देहरादून में
10. भारतीय वन प्रबंध संस्थान कहाँ है?
उत्त्तर : भोपाल में
11.  भारत में सबसे अधिक वन किस प्रदेश में हैं?
 उत्त्तर : मध्य प्रदेश
12.  पौधे अपनी खाद्य निर्माण प्रक्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड ( CO2 ) गैस वायुमण्डल से लेते हैं और बदले में जीवधारियों को सांस लेने के लिए मुक्त करते हैं।
उत्त्तर : ऑक्सीजन
13.  कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड द्वारा कौनसा प्रदूषण होगा?
उत्त्तर : वायु प्रदूषण
14. बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमाण्ड परीक्षा किस प्रदूषण को मापने के लिए की जाती है?
उत्त्तर : जल प्रदूषण
15.  परॉक्सीएसेटिल  नाइट्रेट (PAN) क्या है?
उत्त्तर : वायु प्रदूषक
16. राष्ट्रीय पर्यावरण अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?
उत्त्तर : नागपुर ( महाराष्ट्र )
17. वायुमण्डल में ओजोन परत हमारी रक्षा किन किरणों से करती है?
उत्त्तर : पराबैंगनी किरणों से
18.  वायुमण्डल में कौन-सी गैस सर्वाधिक पायी जाती है?
उत्त्तर : नाइट्रोजन
19. आकाश नीला किसके कारण दिखाई देता है?
उत्त्तर : प्रकीर्णन के कारण
20. विश्व पर्यावरण दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
उत्त्तर : 5
21. भारत सरकार द्वारा केन्द्र में ‘पर्यावरण विभाग’ की स्थापना किस वर्ष की गई?
उत्त्तर : 1980 में
22.  संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ( UNEP) का मुख्यालय कहाँ है?
उत्त्तर : नैरोबी ( केन्या )
22. फोटो कॉपी मशीन में कौन-सी गैस उत्पादित होती हैं?
उत्त्तर : ओजोन
24. विश्व वन्य जीव कोष द्वारा प्रतीक के रूप में किस पशु को लिया गया है?
उत्त्तर : पांडा
25. भारत का कौनसा राज्य ‘टाइगर राज्य’ के रूप में जाना जाता है?
उत्त्तर : मध्य प्रदेश
26. वन महोत्सव किसने प्रारम्भ किया था?
उत्त्तर : के. एम. मुंशी
27.  विश्व वन्यजीव संरक्षण कोष कहाँ पर स्थित हैं?
उत्त्तर : सिवटजरलैण्ड
28. सबसे प्राचीन काल से उगाया जाने वाला फल वृक्ष कौन-सा है?
उत्त्तर : खजूर
29. सफोकेशन क्या है?
उत्त्तर : ऑक्सीजन की कमी का जीवों पर प्रभाव
30.  जलवायु परिवर्तन में किन गैसों की मुख्य भूमिका होती है?
उत्त्तर : ग्रीन हाउस गैस
31.  सर्वाधिक ओजोन क्षयकारी गैस कौन-सी है?
उत्त्तर : CFC ( क्लोरोफ्लोरोकार्बन )
32.  ‘क्लोरोफ्लोरोकार्बन’ किन गैसों का संयुक्तरूप है?
उत्त्तर : क्लोरीन, क्लोरीन एवं कार्बन (CFC)
33. भूतल पर CFC का प्रयोग कहां होता है?
उत्त्तर : स्प्रेकैन डिस्पेन्सर, वातानुकूलकों, रेफ्रिजरेटरों, हेयर स्प्रे, शेविंग क्रीम, विविध सौन्दर्य प्रसाधनों आदि में
34.  ग्रीन हाउस प्रभाव का प्रत्यक्ष परिणाम क्या होगा?
उत्त्तर : ग्लेशियर पिघलने लगेंगे
35. भारत में ‘वृक्षों का आदमी’ किसे कहा जाता हैं?
उत्त्तर : सुन्दरलाल बहुगुणा
36.  सर्वाधिक जैवविविधता कहाँ पायी जाती है?
उत्त्तर : ट्रॉपिकल रेन फॉरेस्ट
37. बायोटेक्नोलॉजी पार्क कहाँ पर स्थित है?
उत्त्तर : लखनऊ
38.  पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्त्तर : 22 अप्रैल
39. भविष्य का ईंधन किसे कहा जाता है?
उत्त्तर : हाइड्रोजन
40. पर्यावरण का रक्षा कवच किसे कहा जाता है?
उत्त्तर : ओजोन परत
41. रेड डाटा बुक का सम्बन्ध किससे हैं?
उत्त्तर : विलुपित के संकट से ग्रस्त जीवों से
42. एन्वायरॉनमेंट एजुकेशन फॉर किडस यूएसए में कहाँ पर स्थित है?
उत्त्तर : विस्कॉसिन
43. CNG का पूर्ण रूप (Full Form ) है?
उत्त्तर : कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस
44. ध्वनि प्रदूषण कितने डेसीबल से माना जाता है?
उत्त्तर : 65 डेसीबल
45. जल प्रदूषण को मापने के लिए कौन-सा परीक्षण किया जाता है?
उत्त्तर : बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड
46.  ताजमहल के पीले पड़ने तथा उसके क्षरण होने के मुख्य कारण क्या है?
उत्त्तर : अम्लीय वर्षा
47. मानव द्वारा निर्मित उपग्रह कहाँ स्थापित होते हैं?
उत्त्तर : ब्राह्म वायुमण्डल में

Tuesday, July 16, 2019

सरलीकरण सेट-1 UPTET SSC BANK RAILWAY

Q.1. (– 251 × 21 × – 12) ÷ ? = 158.13

(A) 250

(B) 400

(C) 300

(D) 15

(E) 18

Ans .  B
Q.2. 38% of 250 – 85% of 560 + 13 × x = 61
 (A) 29
 (B) 38
 (C) 45
 (D) 41
 (E) 34

Ans .  E
Q.3. 21070 ÷ 98 + 28 × 37 – 48 × 22 = ?

(A) 125

(B) 155

(C) 195

(D) 215

(E) None of these

Ans .   C
Q.4. 16.5% of 2400 = 2/3 of (?)

(A) 594

(B) 584

 (C) 264

(D) 236

(E) None of these

Ans .   A


Q.5. (6.5% of 375) – (0.85% of 230) =?

(A) 23.42

(B) 24.24

(C) 21.64

(D) 25.76

(E) 22.42


Ans .   E
Q.6. √2401 + √4761 – 18% of 650 = x
 (A) -1
 (B) 2
 (C) 3
 (D) -2
 (E) 1

Ans .  E
Q.7. 675/27 + 112 × 1.5 – 35% of 420 = ?

(A) 46

(B) 62

(C) 48

(D) 84

(E) None of these


Ans .   A
Q.8. 4 × 52 – 32 × 7 + 62 = ? + 24

(A) 72

(B) 82

(C) 92

(D) 42

(E) None of these

Ans .  A


Q.9. 13.141 + 31.417 – 27.118 =?

(A) 16.441

(B) 17.543

(C) 17.490

(D) 17.440

(E) 17.590

Ans .   D
Q.10. √3136 + √3844 – √3481 = x
 (A) 61
 (B) 56
 (C) 59
 (D) 62
 (E) 57

Ans .  C1 .
11.84 + 3.984 – 0.049 – 2.843 – ? = 0.92
A. 3
B. 4
C. 2
D. None of These
Answer: Option D
Explanation: ? = 1.84 + 3.984 – 0.049 – 2.843 – 0.92
= 5.824 – 3.812 = 2.012
12 . 46.3 + 2829 – 0.89 – 1219 – ?
A. 1655.41
B. 175.41
C. 1555.41
D. 2055.41
Answer: Option A
Explanation:? = 46.3 + 2829 – 0.89 – 1219
= 2875.3 – 1219.89 = 1655.41
13 . 100 – 1 1/4 – 10 – ? – 26 3/24 = 0
A. 65 7/8
B. 63 3/8
C. 62 5/8
D. 60 1/8
Answer: Option C
Explanation:? = (100 – 1 – 10 – 26) + ( -1/4 -3/24)
= 63 – 3/8 = 62 5/8



14 . 100 2/25 – 110 ?/25 + 10 4/5 = 2/5
A. 12
B. 14
C. 13
D. 11
Answer: Option A
Explanation:110 ?/25 = 100 2/25 + 10 4/5 – 2/5
= (100 + 10) + (2/25 + 4/5 – 2/5
= 110 + 12/25 = 110 12/25

15 . 7484 – 2 – 99 – 892 + 1020 = ?
A. 7011
B. 7511
C. 7611
D. 7411
Answer: Option B
Explanation:? = 7484 + 1020 – 2 – 99 – 892
= 8504 – 993 = 7511

Monday, July 15, 2019

UPTET SYLLABUS 2019 1 TO 5

पेपर – 1 पाठ्यक्रम (कक्षा I से V के लिए )

 बाल विकास और अध्यापन
बाल विकास का अर्थ, आवश्कता और क्षेत्र, बाल विकास की अवस्थाएं शारीरिक विकास, मानसिक विकास, संवेगात्मक विकास, भाषा विकास – अभिव्यक्ति क्षमता का विकास, सृजनात्मकता एंव सृजनात्मकता क्षमता का विकास।
बाल विकास के आधार एंव उनको प्रभावित करने वाले कारक – वंशानुक्रम, वातावरण (पारिवारिक, समाजिक, विध्लालयीय, संचार माध्यम)।
अधिगम (सिखने) का अर्थ प्रभावित करने वाले कारक, अधिगम की प्रभावशाली विधियां।
अधिगम के नियम – थार्नडाइक के सिखने के मुख्य नियम एंव अधिगम में उनका महत्तव।
अधिगम के प्रमुख सिद्धांत तथा शक्षिण में इनकी व्यावहारिक उपयोगिता, थार्नडाइक का प्रयास एंव त्रुटि का सिद्धांत, कोहलर का सूझ या अंतर्दृष्टि का सिद्धांत, प्याजे का सिद्धांत, व्योगास्की का सिद्धांत सीखने का वक्र – अर्थ एंव प्रकार, सीखने में पठान का अर्थ और कारण एंव निराकरण।
2. भाषा – I

अपठित अनुछेद।
हिंदी वर्णमाला (स्वर, व्यंजन)।
वर्णों के मेल से मात्रिक तथा अमात्रिक शब्दों की पहचान।
वाक्य रचना।
हिंदी में सभी ध्वनियों के पारस्परिक अंतर की जानकारी।
हिंदी भाषा की सभी ध्वनियों, वर्णों, अनुस्वार, अनुनासिक एंव चंद्रबिंदु में अंतर।
संयुक्ताक्षर एंव अनुनासिक ध्वनियों के प्रयोग से बने शब्द।
सभी प्रकार की मात्रा।
विराम चिह्नों यथा – अल्प विराम, अर्द्धविराम, पूर्णविराम, प्रश्नवाचक, विस्मयबोधक, चिह्नों का प्रयोग।
विलोम, समानार्था, तुकांत, अतुकांत, समान ध्वनियों वाले शब्द।
संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया एंव विशोषण के भेद।
वचन, लिंग एंव काल।
प्रत्य, उरसर्ग, तत्सम, तद्भव व देशज़ शब्दों की पहचान एंव उनमें अंतर।
लोकोक्तियों एंव मुहावरों के अर्थ।
संधि – स्वर संधि, व्यंजन संधि, विसर्ग संधि।
वाच्य समास एंव अलंकार के भेद।
कवियों एंव लेखकों की रचनाएं।
3. भाषा – II

अंग्रेजी

अदृश्य मार्ग
वाक्य – विषय और भविष्यवाणी, वाक्यों के प्रकार
भाषण के कुछ हिस्सों – प्रकार ओएस संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया विशेषण, विशेषण, क्रिया, पूर्वसर्ग, संयोजन के रूप
काल – वर्तमान, अतीत, भविष्य
सामग्री
विराम चिह्न
शब्द गठन
सक्रिय और निष्क्रिय आवाज
एकवचन बहुवचन
लिंग
उर्दू

अपठित अनुच्छेद।
ज़बान की फन्नी महारतों की मुलामात।
मशहूर अदीबों एंव शायरों की हालाते जिंदगीएंव उनकी रचनाओं की जानकारी।
मुखतलिफ असनाफे अदब जैसे मज़नूम, अफसाना मर्सिया, मसनवी दास्तान वगैरह की तारीफ मअ, अमसाल।
सही इमला एंव तलफ्फुज की मश्क।
इस्म, जम़ीर, सिफत, मुतज़ाद अल्फाज, वाहिद, मोजक्कर, मोअन्नस वगैरह की जानकारी।
सनअते।
मुहावरें, जुर्बल अमसाल की मुलाकात।
मुखतलिफ समाजी मसायल जैसे माहौलियाति आलूदगी नाबराबरी, तालीम बराएअम्न, अदमे, तगजिया की मूलाकात।
नज्मों, कहानियों, हिकायतों एंव संस्मरणों में मौजूद समाजी एंव एखलाकी अक्दार को समझना।
संस्कृत

अकारांत पुल्लिंग
अकारांत स्त्रीलिंग
अकारांत नपुसकलिंग
ईकारांत स्त्रीलिंग
उकारांत पुल्लिंग
ऋकारांत पुल्लिंग
ऋकारांत स्त्रीलिंग
ङर, परिवार, परिवेश, पशु, पक्षियों, घरेलू उपयोग की वस्तुओं के संसकृत नामों से परिचय।
सर्वनाम।
क्रियाएं।
शरीर के प्रमुख अंगों के संस्कृत शब्दों का प्रयोग।
अव्वय।
संधि।
संखा्याएं।
लिंग, वचन, स्वर के प्रकार, प्रत्याहार, व्यंजन के प्रकार, अनुस्वार एंव अनुनासिक व्यंजन।
कवियों एंव लेखकों की रचनाएं।
4. गणित

संख्याएं एंव संख्याओं का जोड़, घटाना, गुण, भाग।
लघुत्तम एंव महत्तम।
भिन्नों का जोड़, घटाना, गुण, भाग।
दशमलव – जोड़, घटाना, गुण, भाग।
ऐकिक नियम।
प्रतिशत।
लाभ हानि।
साधारण ब्याज।
जयमिति-जयामितीय आकृतियां एंव पृष्ठ, कोण, त्रिभुज, वृत्त।
धन।
मापन।
परिमिति।
कैलेण्डर।
आंकड़े।
आयतन, धारित – घन, घमाभ।
क्षेत्रफल
रेलवे या बस समय-सारिणी।
आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण एंव निरुपण।
5. पर्यावरणीय अध्ययन

परिवार।
भोजन, स्वास्थय एंव स्वच्छता।
आवास।
पेड़-पौधे एंव जंतु।
मेला।
स्थानीय पेशे से जुड़े व्यक्ति एंव व्यवसाय।
जल।
यातायात एंव संचार।
खेल एंव खेल भावना।
भारत – नदियां, पठार, वन, यातायात, महाद्वीप एंव महासागर।
हमारा प्रदेश।
संविधान।
शासन व्यवस्था।
पर्यावरण-आवश्यकता, पर्यावरण-संरक्षण।

Monday, June 24, 2019

CTET 2019 महत्वपूर्ण प्रश्न।

CTET 2019 के लिए महत्वूर्ण प्रश्न अथवा उनके उत्तर कुछ इस प्रकार हैं -

प्रश्न I: इनमे से कौन सा कारक अधिगम को अभिप्रेरित करने वाला है?

(1) बाह्य कारक

(2) विफलता से बचने के लिए प्रेरणा

(3) लक्ष्यों को प्राप्त करने पर व्यक्तिगत संतुष्टि

(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (3)



प्रश्न II:. वाइगोत्सकी ने बच्चों के अधिगम में निम्नलिखित कारकों में से किसी एक की भूमिका के महत्व पर सबसे ज़्यादा जोर दिया है?

(1) सामाजिक

(2) वंशानुगत

(3) मानसिक

(4) शारीरिक


उत्तर: (1)


प्रश्न III:

बुद्धि-लब्धि परीक्षण में 16 साल के एक बच्चे का स्कोर 75 है, उसकी मानसिक आयु कितनी होगी?

(1) 6 वर्ष

(2) 8 वर्ष

(3) 10 वर्ष

(4) 12 वर्ष

उत्तर: (4)

प्रश्न IV: निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प विद्यालय आधारित मूल्यांकन के आधार पर सही है?

(1) राष्ट्रीय मानकों को प्राप्त करने में बाधक है।

(2) सभी विद्यार्थियों को निदान के माध्यम से और अधिक जानने में मदद करता है।

(3) शिक्षा बोर्डों की जवाबदेही कम कर देता है।

(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं|


उत्तर: (2)

CTET 2019: सिलेबस अथवा एग्ज़ाम पैटर्न (पेपर I & पेपर II)

प्रश्न V:

'बच्चे कैसे सीख सकते हैं?" निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प इस संबंध में सत्य नहीं है?

(1) बच्चे कई तरीकों से सीख सकते हैं।

(2) बच्चे केवल कक्षा में ही सीख सकते हैं।

(3) बच्चे सीखने के लिए स्वाभाविक रूप से प्रेरित होते हैं।

(4) बच्चे तब सीखते हैं, जब वे संज्ञानात्मक रूप से तैयार होते हैं।

उत्तर: (2)

प्रश्न VI: निम्नलिखित में से कौन-सा सूक्ष्म गतिक कौशल का उदाहरण है?

(1) कूदना

(2) लिखना

(3) दौड़ना

(4) चढ़ना


उत्तर: (2)

प्रश्न VII:

5. किसने सबसे पहले बुद्धि परीक्षण का निर्माण किया?

(1) डेविड वैश्लर

(2) चार्ल्स डार्विन

(3) रॉबर्ट स्टर्नबर्ग

(4) अल्फ्रेड बिने

उत्तर: (4)

प्रश्न VIII: एक विकलांग बच्चा पहली बार विद्यालय आता है, तो एक शिक्षक को निम्नलिखित में से क्या करना चाहिए?

(1) उसकी विकलांगता के अनुसार उसे एक विशेष स्कूल में भेजना चाहिए।

(2) अन्य छात्रों से उसे दूर रखना चाहिए।

(3) सबसे पहले एक प्रवेश परीक्षा का संचालन करना चाहिए।

(4) सहयोगी योजना विकसित करने के लिए बच्चे के अभिभावकों के साथ चर्चा करनी चाहिए।

उत्तर: (4)

प्रश्न IX: दो शिक्षार्थी भाषा सीख रहे हैं, एक शिक्षार्थी जो अपनी मातृभाषा सीख रहा है और दूसरा शिक्षार्थी उसी भाषा को दूसरी भाषा के रूप में सीखता है। दोनों किस प्रकार की गलतियाँ समान रूप से कर सकते हैं?

(1) अति सामान्यीकरण

(2) विकासात्मक

(3) सरलीकरण

(4) उपर्युक्त (1), (2), और (3) में से कोई नहीं

उत्तर: (2)

प्रश्न X: निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा विकल्प एक बच्चे की सामाजिक मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं से संबंधित नहीं है?

(1) संगति की आवश्यकता

(2) प्रशंसा या सामाजिक अनुमोदन की आवश्यकता

(3) भावनात्मक सुरक्षा की आवश्यकता

(4) नियमित रूप से शरीर से अपशिष्ट पदार्थों का बाहर निकलना

उत्तर: (4)

Sunday, June 23, 2019

पर्यावरण शिक्षण विधियाँ Part-1

पर्यावरण शिक्षण विधियां।

1.  प्रेक्षण विधि  (observation method)

मनुष्य हमेशा अपने चारों और होने वाली भौतिक एवं सामाजिक घटनाओं को लगातार देखते हैं।  यह परीक्षण की प्रक्रिया ही थी जिसने संसार को कुछ महान वैज्ञानिक दिए।
N.C.E.R. T द्वारा प्रकाशित पर्यावरण की पुस्तकों का शीर्षक आसपास देखना काफी उपयुक्त है।  यह इस तरफ इशारा करता है कि पर्यावरण अध्ययन आसपास के संसार को प्रेक्षण, खोज को खोजने से संबंधित है।
शिक्षण अधिगम उद्देश्यों की प्राप्ति बहुत हद तक शिक्षण अधिगम के उपयोग पर ही आधारित होती है।  इस प्रकार शिक्षण विधियां कक्षा में हो रही क्रियाओं की विधियां ही है।
प्रत्येक विधि की अपनी अपनी उपयोगिता एवं सीमाएं है।



( पर्यावरण अध्ययन में) प्रेक्षण विधि के उदाहरण

(1)  जीवन का वृक्ष

उद्देश्य-  बच्चों को इस बात से अवगत कराना कि पेड़ एक भरपूर एवं जटिल जीवन जीते हैं।

विधि-  प्रत्येक बच्चे से कहें कि वह अपने लिए एक पेड़ चुने तथा उसका भली-भांति प्रेक्षण करें।

(2) बादल

उद्देश्य-  आकाश में बादलों की आकृतियों का प्रेक्षण करना।

विधि-  जिस दिन आकाश में बादल घिर आए, बच्चों को बाहर ले जाओ तथा बादल देखने को कहो।

शिक्षण अधिगम की उचित विधि का चयन करना

शिक्षण अधिगम की उचित विधि का चयन दो मुख्य घटकों पर आधारित होता है जो  निम्नलिखित है।

1. कक्षा में  पढ़ाई जाने वाली विषय वस्तु की प्रकृति।

2.  दूसरा मुख्य घटक है जो, आपको ध्यान रखना है।  आपको विद्यार्थी की वरीय अधिगम शैली, सभी शिक्षार्थियों की बौद्धिक योग्यता एविन होती है।  अलग-अलग प्रकार से सोचते वा सीखते हैं।

किसी एक ही शिक्षण विधि पर जोर ना दे।

प्रेक्षण विधि का उपयोग कराना

(1)  प्रेक्षण के लिए योजना बनाना

” प्रेक्षण” के माध्यम से किस प्रकार की स्थितियां, क्रियाएं या पर्यावरण से जुड़े हुए विश्लेषकों का निर्धारण करता है।

(2)  वास्तविक परीक्षण

उद्देश्य तथा संसाधनों की उपलब्धि एवं पर्यावरणीय परिस्थितियों पर आधारित परीक्षण हेतु सभी को एवं तकनीक का प्रयोग करना।

(3) विश्लेषण एवं व्याख्या

जो भी  प्रेक्षण करके रिकॉर्ड किया गया है।  उस का गहन विश्लेषण किया जाता है, ताकि आवश्यक व्याख्या की जा सके।

(4)परिणामों का  सामान्यकरण

व्याख्या तथा परिणाम देखने के बाद उन्हें  सामान्यकृत विचारों ,तथ्यों तथा नियमों को स्थापित करने के लिए प्रयोग किया जाता है।  प्रेक्षण करने के लिए साधन कार्य पत्र, सूचियां, चेक लिस्ट, रेटिंग स्केल, तथा अंक कांड होते हैं।




प्रेक्षण विधि की उपयोगिता-

बच्चों को अपना पर्यावरण खोजने के लिए प्रोत्साहित  करती है।
प्रेक्षण के कौशलों का विकास होता है।
इस विधि के माध्यम से बच्चों को देखने सोचने तथा कड़ियां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
बच्चों में जिज्ञासा का विकास एवं संतुष्टि की प्राप्ति होती है।
इस विधि के माध्यम से प्राप्त ज्ञान वास्तविक वस्तुओं एवं स्थूल स्थितियों से प्राप्त होता है।
बच्चे समानताएं एवं विभिन्नताएं समझ पाते हैं।
2. कहानी विधि (Story method)

कहानी विधि के माध्यम से विद्यालयों में विस्तृत पाठ्यक्रम वाले विषयों का शिक्षण कराने के लिए यह विधि बहुत ही महत्वपूर्ण है इस विधि के माध्यम से छोटे बच्चों के शिक्षण को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाता है।

कहानी का चुनाव- कहानी का चुनाव करने के लिए निम्न बातों को ध्यान में रखना होता है।

(1)  कहानी विषय वस्तु पर आधारित होनी चाहिए।

(2)  कहानी बच्चों की मानसिक आयु के अनुकूल भी होनी चाहिए।

(3)  कहानी सुनते समय प्रयास करना चाहिए की कहानी छात्र के वास्तविक जीवन से जुड़ सके।

(4)  कम उम्र  के विद्यार्थियों के लिए जिस कहानी का चुनाव किया जाए, वह अत्यंत स्पष्ट तथा छोटे-छोटे बच्चों में होनी चाहिए।

(5) कहानी सुनाते समय शिक्षक को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घटना चित्र बालकों के मस्तिष्क पर अंकित हो जाए।

(6)  कहानी कहने के बाद कथानक से संबंधित प्रश्न करने चाहिए।
कहानी शिक्षण की विशेषताएं

छोटे स्तर के शिक्षण हेतु अधिक उपयोगी शिक्षण विधि है।   इस विधि मेंछात्रों का मनोरंजन अधिक होता है।
इस विधि में छात्रों का ध्यान केंद्रित रहता है।


Saturday, June 22, 2019

अपसारी और अभिसारी चिंतन CTET UPTET

अपसारी एवं अभिसारी चिंतन क्या है ?
अपसारी एवं अभिसारी चिंतन से संबंधित विचार गिल्फोर्ड ने सन 1956 में प्रस्तुत किये--
A.अपसारी चिंतन ( Divergent Thinking ) -
जब किसी व्यक्ति के सामने कोई समस्या रखी जाती है एवं उस समस्या के समाधान के लिए वो व्यक्ति अपनी कल्पनाशक्ति एवं सृजनत्मकता का प्रयोग करता है तथा उस समस्या के समाधान के रूप में एक से अधिक हल प्रस्तुत करता है तो इस प्रकार के चिंतन को अपसारी चिंतन कहते हैं।
उदाहरण - जब कक्षा में एक शिक्षक किसी विद्यार्थी से प्रश्न करता है कि यदि तुम्हारे पंख लगे होते तो तुम क्या करते ??
इस प्रश्न का कोई सटीक उत्तर नहीं है अतः ऐसी स्थिति में बालक इसके बारे में कल्पना करेगा और फिर अपने विचार कुछ इस तरह से प्रस्तुत करेगा---
1. मुझे घूमना बहुत पसंद है अगर मेरे पंख होते तो मैं पूरी दुनियां को सैर करता।
2. मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त था अब वो विदेश पढ़ने चला गया, अगर मेरे पंख होते तो जब भी मेरा मन होता मैं उससे मिलने चला जाता ।
3. अगर मेरे पंख होते तो मैं आसमान में पक्षियों के साथ उड़ने की रेस लगाता।
अतः यहाँ पर बालक ने अपसारी चिंतन का प्रयोग कर के प्रश्न का उत्तर दिया है।
अपसारी चिंतन के बारे में महत्वपूर्ण बिंदु--
1. इसके द्वारा खोजा गया समाधान मुक्त अंत ( Open Ended ) वाला होता है।
2. इसमे सृजनत्मकता को बढ़ावा दिया जाता है।
3.इसमें किसी समस्या के एक से अधिक हल होते हैं। जैसे कि उपरोक्त उदाहरण।
4. यह रूढ़िबद्ध नहीं है अर्थात किसी एक ही बिंदु पर केंद्रित होकर उसका समर्थन नहीं करता बल्कि उसका पूरा अवलोकन कर के एक से अधिक नतीजे प्रस्तुत करता है। जैसे उपरोक्त उदाहरण
5.इसमें लचीलापन है।
6. ये कल्पनाशीलता को बढ़ावा देता है।
7.ये एक प्रकार का पार्श्व चिंतन है।
अतः जिस चिंतन में उपरोक्त गुण दिखाई दें वहाँ पर अपसारी चिंतन होगा।
B. अभिसारी चिंतन ( Convergent thinking ) -
इसमें समस्या एक ही बिंदु पर केंद्रित होती है तथा समस्या का एक ही हल होता है।
उदाहरण -- जब शिक्षक बालक से प्रश्न करता है कि बताओ उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है??
तो बालक उत्तर देता है कि लखनऊ।
इस प्रश्न का उत्तर एक ही बिंदु पर केंद्रित है, की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ही है, कोई और नहीं ।
अतः यहाँ पर बालक अभिसारी चिंतन का प्रयोग कर के प्रश्न का उत्तर देता है।
अभिसारी चिंतन के बारे में महत्वपूर्ण बिंदु--
1.इसके द्वारा खोजा गया समाधान बन्द अंत ( Closed Ended ) होता है।
2. ये बुद्धि को बढ़ावा देता है या बुद्धि से सम्बंधित है।
3.इसमे गति होती है अर्थात इसे द्वारा शीघ्र समाधान प्रस्तुत किया जाता है।
4. इसके द्वारा खोजे गए समाधान अधिक शुद्ध होते हैं।
5.ये तथ्यों पर आधारित होता है।
6.ये ज्यादा प्रतिष्ठत होता है।
7. ये एक प्रकार का रैखिक चिंतन है।

जिस चिंतन में उपरोक्त गुण दिखाई दें वो अभिसारी चिंतन होगा।

GK

  51- fdl oSfnd xzaFk esa ^o.kZ* ’kCn dk loZizFke ukeksYys[k feyrk gS\ ¼ a ½ _Xosn      ¼ b ½ vFkZoZosn  ¼ c ½ lkeosn ¼ d ½ ;tqosZn 52- ...